UKPSC ने जारी किया लोअर PCS 2026 का विज्ञापन, 19 शहरों में होगी प्रारंभिक परीक्षा

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने सम्मिलित राज्य सिविल (अवर) अधीनस्थ सेवा परीक्षा 2026 का विज्ञापन जारी कर दिया है। लोअर PCS के नाम से जानी जाने वाली इस परीक्षा के जरिए प्रदेश के विभिन्न विभागों में 54 पदों पर भर्ती की जाएगी। आयोग ने इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू कर दिए हैं।

सरकारी नौकरी के लिए सात पदों पर अवसर

भर्ती के तहत नायब तहसीलदार, आबकारी निरीक्षक, पूर्ति निरीक्षक, विपणन निरीक्षक, श्रम प्रवर्तन अधिकारी, कर अधिकारी और गन्ना विकास निरीक्षक के पद शामिल हैं। इन सभी पदों को मिलाकर कुल रिक्तियों की संख्या 54 है।

आवेदन के लिए निर्धारित शुल्क

आयोग ने अनारक्षित, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी वर्ग के लिए 166.36 रुपये आवेदन शुल्क तय किया है। एससी, एसटी और दिव्यांग अभ्यर्थियों को आवेदन के लिए 76.36 रुपये जमा करने होंगे।

उत्तराखंड के सभी प्रमुख क्षेत्रों में परीक्षा केंद्र

प्रारंभिक परीक्षा के आयोजन के लिए आयोग ने प्रदेश के 19 शहरों को चुना है। इनमें कुमाऊं क्षेत्र के अल्मोड़ा, रानीखेत, बागेश्वर, चंपावत, हल्द्वानी, पिथौरागढ़, रुद्रपुर और खटीमा शामिल हैं। वहीं गढ़वाल क्षेत्र में देहरादून, ऋषिकेश, हरिद्वार, रुड़की, टिहरी, उत्तरकाशी, चमोली, पौड़ी, श्रीनगर, कोटद्वार और रुद्रप्रयाग में परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे।

About