Home राजनीती रायबरेली से जीते राहुल गांधी, कमलनाथ ने स्वीकारी हार, खजुराहो से जीते वीडी शर्मा

रायबरेली से जीते राहुल गांधी, कमलनाथ ने स्वीकारी हार, खजुराहो से जीते वीडी शर्मा

by

 लोकसभा चुनाव के रुझान लगातार जारी हो रहे हैं। इस दौरान रायबरेली से राहुल गांधी ने जीत हासिल कर ली है। वहीं, गांधी नगर से अमित शाह और मेघालय के तुरा से कांग्रेस जीत गई है।

खजुराहो से जीते वीडी शर्मा

खजुराहो से वीडी शर्मा ने जीत हासिल कर ली है।

विदिशा से शिवराज सिंह चौहान जीते

विदिशा से पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने जीत हासिल कर ली है।

रायबरेली से जीते राहुल गांधी

कमलनाथ ने मानी हार

छिंदवाड़ा से कमलनाथ ने हार मान ली है। छिंदवाड़ा लोकसभा सीट से कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ करीब 50,000 से ज्यादा वोटों से पीछे चल रहे हैं। इस दौरान कमलनाथ का कहना है कि छिंदवाड़ा की जनता का फैसला उन्हें स्वीकार है। देश में जो फैसला आया है, वो अच्छा है। बीजेपी पहले 230 सीटों की बात करे, फिर 400 पार की बात करे।

गांधी नगर से अमित शाह की जीत

ठाणे में शिंदे गुट को बढ़त

महाराष्ट्र में ठाणे लोकसभा क्षेत्र में शिंदे गुट को शुरुआती रुझानों बढ़त मिलती दिखाई दे रही है। ठाणे क्षेत्र लोकसभा क्षेत्र सीएम एकनाथ शिंदे का गढ़ माना जाता है। यहां शिंदे गुट के नरेश म्हस्के 91 हजार 917 वोट से आगे चल रहे हैं। उद्धव गुट के राजन विचारे को 65206 वोट से पीछे हैं।

पीएम मोदी आगे

वाराणसी लोकसभा सीट पर पीएम नरेंद्र मोदी 33 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं।

महबूबा मुफ्ती पीछे

अनंतनाग से महबूबा मुफ्ती 60 हजार वोटों से पीछे चल रही हैं।

राहुल गांधी आगे

रायबरेली से राहुल गांधी 18 हजार से ज्यादा वोटों से आगे हैं। वहीं वायनाड से 1 लाख से ज्यादा वोटों से आगे चल रहे हैं।

मैनपुरी लोकसभा सीट

मैनपुरी लोकसभा सीट पर सपा प्रत्याशी डिंपल यादव 11 हजार वोट से आगे चल रही हैं। इस सीट पर बीजेपी की ओर से जयवीर ठाकुर मैदान में हैं।

अमेठी

अमेठी से कांग्रेस प्रत्याशी किशोरी लाल शर्मा आगे चल रहे हैं। इस सीट से केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी पीछे हो गई हैं।

मेरठ से अरुण गोविल पीछे

यूपी की मेरठ सीट से अरुण गोविल पीछे चल रहे हैं। इस सीट पर समाजवादी पार्टी की उम्मीदवार सुनीता वर्मा आगे चल रही हैं। नगीना सीट से निर्दलीय प्रत्याशी चंद्रशेखर आगे चल रहे हैं। बीजेपी के प्रत्याशी ओम कुमार, सपा प्रत्याशी मनोज कुमार पीछे चल रहे हैं।

You may also like

Leave a Comment