Home राज्यछत्तीसगढ़ पूर्व मंत्री के राम मंदिर वाले बयान पर मंत्री श्याम बिहारी का पलटवार, बोले- ‘लखमा के बयान को कोई गंभीरता से नहीं लेता…’

पूर्व मंत्री के राम मंदिर वाले बयान पर मंत्री श्याम बिहारी का पलटवार, बोले- ‘लखमा के बयान को कोई गंभीरता से नहीं लेता…’

by

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान मंत्री श्याम बिहारी ने राम मंदिर को लेकर कवासी लखमा के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि, लखमा की टिप्पणियों को कोई गंभीरता से नहीं लेता। हालांकि उन्होंने लखमा के बयानों की निंदा करते हुए कहा कि, वे गलत हैं। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी हिंदू धर्म में कोई आस्था नहीं रखती। भगवान राम के अस्तित्व को नकारते हुए कोर्ट में हलफनामा पेश किया गया है। लखमा ने केवल पार्टी के अंदरूनी मामलों को उजागर किया है और उनका दृष्टिकोण भगवान राम में अविश्वास को दर्शाता है।

दरअसल, पूर्व मंत्री कवासी लखमा ने राम मंदिर के प्राणप्रतिष्ठा समारोह के लिए कांग्रेस पार्टी को दिए गए निमंत्रण के बारे में कुछ बयान दिया था, जिसे कांग्रेस के सदस्यों ने भी अस्वीकार कर दिया था। कवासी लखमा ने कहा था कि राहुल गांधी ने राम मंदिर के निमंत्रण को अस्वीकार करके सही निर्णय लिया। उन्होंने जोर देकर कहा था कि कांग्रेस पार्टी भाजपा के पापों में भागीदार नहीं बनना चाहती। लखमा ने आगे कहा कि, नवनिर्मित संसद से लेकर राम मंदिर तक सब भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। सुकमा से लेकर दिल्ली तक भ्रष्ट सरकार है। सरकार भगवान भरोसे चल रही है, लेकिन भगवान भी उसका साथ नहीं दे रहे हैं। भाजपा कहती है, "कांग्रेस ने 50 साल में क्या किया?" कांग्रेस सरकार के समय बने पुल-पुलिया आज भी इस्तेमाल हो रहे हैं। ये लोग पापी हैं।

You may also like

Leave a Comment