उत्तराखंड के CM Dhami की धमक, ‘धामी के पांच साल’ बना देश का टॉप पॉलिटिकल ट्रेंड

उत्तराखंड के CM Dhami की धमक, ‘धामी के पांच साल’ बना देश का टॉप पॉलिटिकल ट्रेंड

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड सरकार के पांच वर्ष पूरे होने के अवसर पर इंटरनेट मीडिया में ‘धामी के पांच साल’ देश का नंबर एक ट्रेंड बन गया।

इंटरनेट मीडिया के एक्स प्लेटफार्म पर यह राष्ट्रीय स्तर पर शीर्ष पर पहुंचा। बड़ी संख्या में लोगों ने सरकार की उपलब्धियों, विकास कार्यों और नीतिगत फैसलों से जुड़े संदेश, वीडियो और ग्राफिक्स साझा किए। इसे सरकार के पांच वर्ष के कार्यकाल को लेकर डिजिटल माध्यम पर व्यापक जनभागीदारी के रूप में देखा जा रहा है।

समान नागरिक संहिता लागू करने वाला पहला राज्य

मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में बीते पांच वर्षों में लिए गए अनेक निर्णयों ने उत्तराखंड को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाई। उत्तराखंड समान नागरिक संहिता लागू करने वाला देश का पहला राज्य बना। इसके अलावा सख्त नकल विरोधी कानून, धर्मांतरण विरोधी कानून, सशक्त भू-कानून, मदरसा बोर्ड की समाप्ति तथा पारदर्शी भर्ती व्यवस्था जैसे कदम प्रमुख उपलब्धियों के रूप में हैं।

इन निर्णयों को सुशासन और प्रशासनिक सुधारों की दिशा में महत्वपूर्ण पहल नजर आई। इस दौरान चारधाम यात्रा के प्रबंधन, पर्यटन, सड़क, रेल और हवाई संपर्क के विस्तार, निवेश आकर्षित करने, रोजगार सृजन, महिला सशक्तीकरण, सीमांत क्षेत्रों के विकास तथा आधारभूत ढांचे को मजबूत करने पर विशेष ध्यान दिया गया।

धामी सरकार के इन निर्णयों ने उत्तराखंड काे सुशासन का माडल बनाने की दिशा में नई मिसाल पेश की। इटरनेट मीडिया पर ट्रेंड के दौरान हजारों उपयोगकर्ताओं ने मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में हुए विकास कार्यों और सरकारी पहलों से जुड़े अनुभव साझा किए। विभिन्न पोस्ट में पांच वर्षों की उपलब्धियों को रेखांकित किया गया।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि ‘धामी के पांच साल’ का राष्ट्रीय स्तर पर शीर्ष राजनीतिक ट्रेंड बनना उत्तराखंड सरकार के कार्यकाल को लेकर इंंटरनेट मीडिया पर बढ़ी सक्रियता और जनभागीदारी को दर्शाता है।

About