Monthly Archives: October 2026

कुंभ-2027 पर नजर, हरिद्वार में पहली बार हुई धामी कैबिनेट की बैठक

धर्मनगरी हरिद्वार में सोमवार को पहली बार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की बैठक आयोजित की गई। बैठक से पहले मुख्यमंत्री और मंत्रिमंडल के सदस्यों ने हरकी पैड़ी स्थित ब्रह्मकुंड पर मां गंगा की पूजा-अर्चना की। इस दौरान प्रदेश की सुख-समृद्धि, खुशहाली और जनकल्याण की कामना की गई। गंगा पूजन के बाद मुख्यमंत्री और सभी मंत्री मेला …

Read More »

चुनावी मोड में भाजपा, उत्तराखंड की सभी 70 विधानसभा सीटों पर प्रभारी नियुक्त

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट के निर्देश पर विधानसभा प्रभारियों की नियुक्तियां की गई हैं। प्रदेश महामंत्री दीप्ति भारद्वाज के अनुसार, सभी विधानसभा क्षेत्रों में संगठनात्मक जिम्मेदारियां तय कर दी गई हैं। नवनियुक्त प्रभारी अपने-अपने क्षेत्रों में पार्टी के कार्यक्रमों के संचालन, कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय और बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने की जिम्मेदारी संभालेंगे। …

Read More »

अग्निवीरों की भर्ती से बाढ़ नियंत्रण तक, धामी कैबिनेट ने लिए 13 अहम फैसले

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में सोमवार को हरिद्वार के मेला नियंत्रण सभागार में पहली बार आयोजित मंत्रिमंडल की बैठक में 13 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। बैठक में पूर्व अग्निवीरों की भर्ती, कुंभ मेला-2027 की तैयारियों, बाढ़ क्षेत्र नियमन, प्रशासनिक सुधार, किफायती आवास और बाल वीरता पुरस्कार योजना से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। सरकार ने पूर्व अग्निवीरों …

Read More »

विपक्ष की एकजुटता को हिमंत बिस्वा सरमा ने बताया तमाशा, बोले- सरकार पर नहीं पड़ेगा असर

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि देश की जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के साथ है। उन्होंने विपक्ष के आंदोलनों और एकजुटता के प्रयासों को तमाशा करार देते हुए कहा कि इससे सरकार की कार्यशैली पर कोई असर नहीं पड़ेगा। उन्होंने कहा कि सरकार को जनहित में काम करते रहना चाहिए …

Read More »

उत्तराखंड के सरकारी स्कूलों में टैबलेट योजना की कवायद तेज, डीबीटी से मिलेगी धनराशि

उत्तराखंड के राजकीय विद्यालयों में कक्षा 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों को टैबलेट उपलब्ध कराने की तैयारी तेज हो गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा के बाद मुख्यमंत्री कार्यालय ने विद्यालयी शिक्षा विभाग को पत्र भेजकर योजना के क्रियान्वयन के लिए तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। विभाग को वित्तीय और प्रशासकीय स्वीकृति लेकर शासनादेश जारी करने …

Read More »

गंगा, गाय और हिंदू धर्म की रक्षा के लिए जीवनभर जुटे रहे अशोक सिंघल : चंपत राय

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हिंदू हृदय सम्राट अशोक सिंघल का पूरा जीवन सादगी और करोड़ों हिंदुओं की आस्था के प्रति समर्पित रहा। उनके विचार और योगदान समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। मुख्यमंत्री रविवार को विश्व हिंदू परिषद की ओर से आयोजित श्रद्धेय अशोक सिंघल जन्म शताब्दी वर्ष के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल हुए। पटेलनगर स्थित महंत इंद्रेश …

Read More »

मसूरी विधानसभा में बूथ मजबूत करने की कवायद तेज, नए मतदाताओं के पंजीकरण पर फोकस

मसूरी विधानसभा क्षेत्र में बूथ सशक्तीकरण अभियान के तहत नए मतदाताओं को जोड़ने और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने पर जोर दिया गया। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने रविवार को श्रीदेव सुमन नगर, शहीद दुर्गा मल्ल और मसूरी मंडल के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में फार्म-6 के माध्यम से नए मतदाताओं का पंजीकरण …

Read More »

कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले के 50 साल पूरे, धामी बोले- सांस्कृतिक विरासत को सहेज रहा मेला

नवरात्र के अवसर पर नरेंद्रनगर में नौ दिवसीय कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले का शुभारंभ हो गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने मेले का विधिवत उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री ने ध्वजारोहण कर मेले की शुरुआत की। इस दौरान स्कूली बच्चों ने मार्चपास्ट किया, जबकि विभिन्न सांस्कृतिक झांकियों ने दर्शकों का मन मोह लिया। मुख्यमंत्री …

Read More »

अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर 149 मेधावी छात्राओं का सम्मान, स्मार्टफोन से डिजिटल शिक्षा को मिलेगा बढ़ावा

अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली 149 मेधावी छात्राओं को स्मार्टफोन देकर सम्मानित किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि बेटियां परिवार की खुशियों के साथ समाज की ताकत और राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य की नींव हैं। बेटियों को सशक्त बनाने के लिए …

Read More »

Uttarakhand News: समस्याओं का तुरंत समाधान करो…मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का सख्त संदेश, सरकारी दफ्तरों के चक्कर से मिलेगी निजात….

देहरादून. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून के तपोवन रोड स्थित क्षत्रिय चेतना मंच में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में प्रतिभाग किया. इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन किया. उन्होंने लाभार्थियों को कृषि यंत्र, मशरूम मिनीकिट तथा बाल विकास विभाग की महालक्ष्मी एवं किशोरी किट का वितरण भी किया. …

Read More »