Home राजनीती विधानसभा चुनाव से पहले पूर्व केंद्रीय मंत्री सूर्यकांत पाटिल ने छोड़ी पार्टी

विधानसभा चुनाव से पहले पूर्व केंद्रीय मंत्री सूर्यकांत पाटिल ने छोड़ी पार्टी

by

लोकसभा चुनाव में पार्टी के खराब प्रदर्शन के कुछ दिनों बाद पूर्व केंद्रीय मंत्री सूर्यकांत पाटिल ने शनिवार को भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने पार्टी छोड़ने के बाद कहा कि मैंने पिछले 10 वर्षों में बहुत कुछ सीखा है। मैं पार्टी की आभारी हूं। सीट बंटवारे के दौरान हिंगोली सीट एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना के लिए छोड़ दी गई थी।आम चुनाव के दौरान भाजपा ने उन्हें हदगांव हिमायतनगर विधानसभा क्षेत्र के चुनाव प्रमुख की जिम्मेदारी दी थी। शिवसेना हिंगोली सीट उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाले गुट से हार गई थी। पाटिल ने चार बार सांसद और एक बार विधायक के रूप में हिंगोली-नांदेड़ निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया है। वह संप्रग सरकार के दौरान ग्रामीण विकास और संसदीय मामलों की राज्य मंत्री थीं।

टिकट न मिलने से थीं नाराज

शरद पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी से नाता तोड़ने के बाद 2014 में भाजपा में शामिल हुईं पाटिल ने मराठवाड़ा के हिंगोली निर्वाचन क्षेत्र से लोकसभा चुनाव के दौरान पार्टी का नामांकन मांगा था, लेकिन उन्हें टिकट नहीं मिला। नामांकन न मिलने पर उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी नाराजगी जाहिर की थी।सीट बंटवारे के दौरान हिंगोली सीट एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना के लिए छोड़ दी गई थी। आम चुनावों के दौरान भाजपा ने उन्हें हदगांव हिमायतनगर विधानसभा क्षेत्र के चुनाव प्रमुख की जिम्मेदारी दी थी। शिवसेना हिंगोली सीट उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाले गुट से हार गई थी।  

You may also like

Leave a Comment