Home राज्यछत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ लोकसभा की 10 सीटों पर भाजपा और एक पर कांग्रेस आगे, राजनांदगांव से भूपेश बघेल पिछड़े

छत्तीसगढ़ लोकसभा की 10 सीटों पर भाजपा और एक पर कांग्रेस आगे, राजनांदगांव से भूपेश बघेल पिछड़े

by

बिलासपुर/कोरबा.

छत्तीसगढ़ की लोकसभा चुनाव की मतगणना जारी है। सबसे पहले 11 सीटों के रुझान सामने आएंगे उसके बाद सभी नतीजे भी आ जाएंगे। राजनांदगांव सीट से भाजपा के संतोष पांडेय आगे चल रहे हैं। अभी तक कांग्रेस के भूपेश बघेल आगे चल रहे थे। भाजपा प्रत्याशी संतोष पांडे 293 मतों से आगे।

ज्योत्सना महंत 7368 वोट से आगे –
कोरबा लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी ज्योत्सना महंत 7368 वोट से आगे चल रही हैं।

जांजगीर चांपा लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी आगे –
जांजगीर चांपा लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी कमलेश जांगडे  28,237 वोट से आगे

संतोष पांडेय 7103 वोटों से आगे –
राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी संतोष पांडेय 7103 वोटों से आगे।

महासमुंद लोकसभा से बीजेपी आगे –
महासमुंद लोकसभा से बीजेपी की रूप कुमारी चौधरी 13274 वोटों से आगे चल रही हैं।

संतोष पांडेय 5059 वोटों से आगे चल रहे हैं-
राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी संतोष पांडेय 5059 वोटों से आगे चल रहे हैं।

बिलासपुर से भाजपा आगे –
बिलासपुर भाजपा के तोखन साहू10069 से आगे ।

भोजराज नाग 4352 मतों से आगे चल रहे हैं –
कांकेर लोकसभा से बीजेपी के भोजराज नाग 4352 मतों से आगे चल रहे हैं।

भाजपा प्रत्याशी संतोष पांडे 293 मतों से आगे-
राजनांदगांव सीट से भाजपा के संतोष पांडेय आगे चल रहे हैं। अभी तक कांग्रेस के भूपेश बघेल आगे चल रहे थे। भाजपा प्रत्याशी संतोष पांडे 293 मतों से आगे।

दुर्ग सीट से बीजेपी के विजय बघेल आगे-
दुर्ग सीट से बीजेपी के विजय बघेल आगे चल रहे हैं, विजय बघेल 42463 मत से आगे, बीजेपी के विजय बघेल को 83987 वोट मिले वहीं  कांग्रेस के राजेन्द्र साहू को 41524 मिले।

बिलासपुर से कांग्रेस आगे-
बिलासपुर लोकसभा क्षेत्र में मुंगेली जिले के 2 विधानसभा क्षेत्रों में मुंगेली विधानसभा से कांग्रेस पांचवे राउंड के बाद 3212 मत और लोरमी विधानसभा से तीसरे राउंड के बाद 5856 मतों से आगे। बिलासपुर लोकसभा सीट से मुंगेली जिले से कांग्रेस के देवेन्द्र यादव 9068 मत से आगे।

You may also like

Leave a Comment