Home राज्यछत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ में 21 आईपीएस अफसरों को नए साल में मिला प्रमोशन का तोहफा

छत्तीसगढ़ में 21 आईपीएस अफसरों को नए साल में मिला प्रमोशन का तोहफा

by News Desk

रायपुर

छत्तीसगढ़ में 21 आईपीएस अफसरों को नए साल में प्रमोशन का तोहफा मिला है. नवा रायपुर स्थित पुलिस मुख्यालय में 21 आईपीएस अफसरों को स्टार सेरेमनी हुई. जिसमें डीजीपी अशोक जुनेजा ने आईपीएस अफसरों के कंधों में सितारे लगाए और उन्हें बधाई दी. इनमें 5 डीआईजी को आईजी, 7 एएसपी को डीआईजी और 8 एसपी को एएसपी पद पर प्रमोट किया गया है. वहीं केंद्रीय प्रतनियुक्ति पर रहने की वजह से जितेंद्र सिंह मीणा को प्रोफार्मा पदोन्नति दी गई है.

इन अफसरों के कंधों पर लगा स्टार

5 डीआईजी बने आईजी
        राम गोपाल गर्ग
        दीपक झा
        बालाजी राव
        अभिषेक शांडिल्य
        जितेंद्र सिंह मीणा

7 एएसपी बने डीआईजी
        गोवर्धन राम ठाकुर
        टी आर कोशिमा
        लाल उमेद सिंह
        संतोष सिंह
        अजातशत्रु बहादुर सिंह
        कल्याण ऐलेसेला
        प्रशांत ठाकुर

8 एसपी बने एएसपी
    राजेश अग्रवाल
    विजय अग्रवाल
    शशिमोहन सिंह
    रामकृष्ण साहू
    राजेश कुकरेजा
    आशुतोष सिंह
    श्वेता राजमणि
    विवेक शुक्ला

 

You may also like