सावन के पावन महीने में उत्तराखंड की खेल मंत्री रेखा आर्या ने सोमवार को हरकी पैड़ी से कांवड़ यात्रा शुरू की। मां गंगा का विधि-विधान से पूजन-अर्चन करने के बाद उन्होंने कांवड़ उठाई और भगवान शिव के जयघोष के बीच पैदल ऋषिकेश के लिए रवाना हुईं। मंत्री करीब 22 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर ऋषिकेश पहुंचेंगी। ऋषिकेश पहुंचने के बाद …
Read More »Monthly Archives: August 2026
मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन में धामी का युवाओं से आह्वान: संकल्प लेकर बढ़ें आगे, दुनिया में रोशन करें उत्तराखंड का नाम
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को ‘मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन’ कार्यक्रम के तहत प्रदेशभर के विद्यार्थियों से संवाद किया। उन्होंने युवाओं से जीवन में स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित कर संकल्प के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि आने वाला समय युवाओं का है। कोई उद्यमी बनेगा, कोई डॉक्टर, किसान या शिक्षक बनकर देश और प्रदेश के …
Read More »मुख्यमंत्री धामी ने की ‘क्षत्रिय जागरण स्मारिका’ की लॉन्चिंग, समाज और राष्ट्र निर्माण में युवाओं से मांगा सहयोग
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मुख्यमंत्री आवास में उत्तराखण्ड क्षत्रिय कल्याण समिति, देहरादून की वेबसाइट एवं क्षत्रिय जागरण स्मारिका का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने क्षत्रिय कल्याण समिति के सदस्यों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह समिति, समाज को जागरूक करने और जरूरतमंद लोगों तक सहायता पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। उन्होंने समिति द्वारा किए …
Read More »देर रात क्रिकेटर ऋषभ पंत ने सीएम धामी से लगाई गुहार, बोले ‘मुझे रहने के लिए जगह नहीं मिल रही’
भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने उत्तराखंड में अपना घर बनाने के लिए जमीन खरीदने में आ रही दिक्कत को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मदद मांगी है। पंत ने देर रात इंटरनेट मीडिया पर पोस्ट कर मुख्यमंत्री को टैग किया और जमीन खरीदने की प्रक्रिया में सहयोग का अनुरोध किया। पंत ने पोस्ट में कहा …
Read More »उत्तराखंड सरकार का बड़ा फैसला, पुरुषों व महिलाओं को अब समान काम के लिए समान वेतन
अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए धामी सरकार ने विभिन्न वर्गों को साधना शुरू कर दिया है। कैबिनेट की बैठक में लिए गए निर्णयों में इसकी छाप भी दिखाई दी। इनमें श्रमिक अधिकारों का संरक्षण, ग्रामीण क्षेत्रों में आजीविका के अवसर, बेहतर खेल सुविधाएं, खेल एवं न्यायिक ढांचे का विस्तार पर ध्यान केंद्रित किया गया है। कैबिनेट …
Read More »दिल्ली के बाद देहरादून में भाजपा की बड़ी बैठक, सीएम ने कार्यकर्ताओं से किया संवाद
भारतीय जनता पार्टी की गढ़वाल मंडल की संगठनात्मक बैठक शनिवार को देहरादून के रेसकोर्स चौक स्थित अतिथि सामुदायिक भवन में शुरू हुई. बैठक में गढ़वाल मंडल के सभी जिलों के जिला अध्यक्ष और मंडल अध्यक्ष शामिल हुए हैं. बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद हैं. बैठक से पहले मुख्यमंत्री …
Read More »लाओ, लाओ, कांग्रेस लाओ, हल्द्वानी में मल्लिकार्जुन खड़गे ने भरी हुंकार, जानिये क्या कुछ कहा
हल्द्वानी: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे हल्द्वानी पहुंच गये हैं. यहां उन्होंने एक विशाल जनसभा को संबोधित किया. कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के दौरे को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह है. हल्द्वानी का रामलीली ग्राउंड कांग्रेस कार्यकर्ताओं से खचाखच भरा रहा. कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने जनसभा को संबोधित करते आने वाले विधानसभा चुनाव में जनता से …
Read More »नंदा की चौकी पुल एप्रोच रोड मामला, हिमालयन कंस्ट्रक्शन कंपनी बैन, ठेकेदार पर भी एक्शन
नंदा की चौकी के पास टौंस नदी पर बने पुल की एप्रोच रोड क्षतिग्रस्त होने के मामले में PWD ने ठेकेदार कंपनी पर बड़ी कार्रवाई की है. विभाग ने हिमालयन कंस्ट्रक्शन को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए अग्रिम आदेशों तक लोक निर्माण विभाग की निविदा प्रक्रिया में भाग लेने से प्रतिबंधित कर दिया है. भारी बारिश और फ्लैश …
Read More »धामी कैबिनेट का बड़ा फैसला: हल्द्वानी के लामाचौड़ में शिफ्ट होगा उत्तराखंड हाई कोर्ट, अन्य महत्वपूर्ण फैसले
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कैबिनेट की अहम बैठक शुक्रवार को सचिवालय में हुई। बैठक में हल्द्वानी में हाईकोर्ट कॉम्प्लेक्स के लिए भूमि हस्तांतरण को मंजूरी दी गई है। बैठक में अहम विषयों पर चर्चा होने के साथ कई महत्वपूर्ण फैसलों पर मुहर लगाई गई है। बैठक में कुल 15 विषयों पर फैसला लिया गया। प्रमुख फैसले कैबिनेट ने हल्द्वानी के लामाचौड़ क्षेत्र में …
Read More »MDDA बोर्ड की बैठक में 25 विकास प्रस्तावों को मंजूरी, लैंड पूलिंग से होटल-पर्यटन परियोजनाओं को मिलेगी रफ्तार
मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) की 114वीं बोर्ड बैठक में शहर और आसपास के क्षेत्रों के विकास से जुड़े 25 महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दे दी गई। गढ़वाल आयुक्त एवं एमडीडीए अध्यक्ष आनंद स्वरूप की अध्यक्षता में हुई बैठक में लैंड पूलिंग, पर्यटन, होटल, औद्योगिक भवन, रिटेल आउटलेट, प्रोफेशनल ऑफिस, आश्रम, हॉस्टल और रेस्टोरेंट निर्माण से जुड़े कई अहम फैसले लिए …
Read More »